BJP Manifesto: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन) ने शुक्रवार को पटना के होटल मौर्य में अपना साझा चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने घोषणा पत्र पेश किया, जबकि सीएम नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी और आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा मंच पर मौजूद रहे।
Highlights:
BJP Manifesto: 1 करोड़ सरकारी नौकरियों का वादा
घोषणा पत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है। एनडीए ने 1 करोड़ सरकारी नौकरियों का वादा किया है और हर जिले में मेगा स्किल सेंटर स्थापित कर बिहार को “ग्लोबल स्किलिंग हब” बनाने का लक्ष्य रखा है। महिलाओं के लिए “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” के तहत 2 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी और 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जाएगा।
घोषणा पत्र में मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज और 50 लाख पक्के मकान बनाने का भी वादा किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में KG से PG तक मुफ्त पढ़ाई, पौष्टिक नाश्ता और “वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी” स्थापित करने की योजना शामिल है।

