15.6 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Garhwa News: सड़क किनारे लहूलुहान स्थिति में मिले प्रेमी युगल के शव, जांच में जुटी पुलिस

Garhwa News: गढ़वा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पसराहा मोड़ के पास सड़क किनारे एक युवक और युवती के शव मिले। युवती के शरीर पर चाकू से गोदने के निशान थे, जबकि युवक के सिर में गोली लगी हुई थी। मौके से पुलिस ने एक पिस्तौल और चाकू भी बरामद किया।

मृतकों की पहचान पलामू के सेमरटांड गांव के सुमित कुमार (26) और पांकी के सगालिम गांव की कृति कुमारी (24) के रूप में हुई। कृति की शादी 2018 में डालटनगंज निवासी संतोष कुमार चंद्रवंशी से हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। परिवार के मुताबिक, वह पिछले एक महीने से मायके में रह रही थी। शुक्रवार को वह घर से राशन लाने का बहाना करके निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी।

Garhwa News: हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

प्राथमिक जांच में शक जताया जा रहा है कि सुमित ने पहले कृति की चाकू से हत्या की और फिर खुद को गोली मार ली। हालांकि, पुलिस इसे अंतिम नतीजा नहीं मान रही है। फिलहाल, प्रेम प्रसंग, ऑनर किलिंग और हत्या — तीनों एंगल से जांच चल रही है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक कोई चश्मदीद सामने नहीं आया है। मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular