20.9 C
Jharkhand
Friday, March 6, 2026

Giridih News:गिरिडीह के जे.सी. बोस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में छात्रों को विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने किया सम्मानित

गिरिडीह: सर जे.सी. बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गिरिडीह में आज एक खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गांडेय विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन रहीं। उन्होंने परीक्षा में उच्च अंक हासिल करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि, “गांव और कस्बों के बच्चे भी अब बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें साकार करने की दिशा में मेहनत कर रहे हैं। यह गिरिडीह के लिए गर्व का विषय है।”

इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का मूल मंत्र बताया।

यह आयोजन छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बना और उन्हें भविष्य में और बेहतर करने की दिशा में प्रोत्साहित किया गया।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: नीतीश कुमार के राज्यसभा...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: जेडीयू दफ्तर में हंगामा, PM मोदी के पोस्टर पर कालिख; आज शाम CM आवास पर अहम बैठक Patna News: बिहार...

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में बड़ा...

Nitish Kumar Rajya Sabha:नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री पद से दिल्ली की राजनीति की ओर बढ़ाया कदमबिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार...

Nishant Kumar JDU Leadership: JDU में ‘निशांत’ युग की...

JDU में 'निशांत' युग की शुरुआत? नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की इमरजेंसी बैठक, क्या बेटे को मिलेगी बिहार की कमान? Patna: बिहार की सियासत...

Popular