24.7 C
Jharkhand
Wednesday, December 10, 2025

Gopal Khemka Murder Case: DGP विनय कुमार का बड़ा बयान, जल्द होगा सनसनीखेज खुलासा, एक दर्जन अपराधी…..

Patna: बिहार के चर्चित गोपाल खेमका हत्याकांड (Gopal Khemka Murder Case) को लेकर अब जांच में तेजी आई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने इस मामले में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम इस हत्याकांड की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही इसका पर्दाफाश संभव है।

Happy Birthday Dhoni: 44 साल के हुए धोनी, ना शोर, ना दिखावा..जाने Dhoni के वो बड़े फैसले जिसने सबकुछ बदल दिया

DGP विनय कुमार ने बताया कि मामले में संदेह के आधार पर दर्जन भर से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा, तकनीकी अनुसंधान के तहत इलेक्ट्रॉनिक डाटा खंगाला जा रहा है ताकि हत्यारों और साजिशकर्ताओं तक पुख्ता तरीके से पहुंचा जा सके।

Gopal Khemka Murder Case पर राहुल का बड़ा बयान, “क्राइम कैपिटल बन गई है Bihar” और…

Gopal Khemka Murder Case: बेउर जेल में बंद कुछ अपराधियों से हत्या के तार जुड़ने की आशंका

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस हत्याकांड की कड़ियां राजधानी पटना स्थित बेउर जेल में बंद कुछ अपराधियों से जुड़ती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में जेल में छापेमारी की गई, जिसमें कई संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जांच के दौरान जेल प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है, जिसके चलते कुछ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Gopal Khemka Murder Case में बड़ी सफलता, शूटर यहां से गिरफ्तार, अब खुलेगा राज….

DGP ने भरोसा दिलाया कि इस नृशंस हत्या के पीछे जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

Trending

बिहार चुनाव 2025 से पहले बीजेपी से नाराज हुए...

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए (NDA) में सीट बंटवारे को लेकर तनाव गहराता दिख रहा है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा...

Ranchi Firing: रांची में फिर गोलीकांड, कटहल मोड़ के...

Ranchi Firing: राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। शहर में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं ने आम लोगों...

Bihar Election 2025: भागलपुर में अमित शाह की हुंकार-पहले...

Bihar Election 2025: भागलपुर जिले के पीरपैंती में शुक्रवार को आयोजित एनडीए की विशाल चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष...

Ranchi Crime News: अवैध शराब का डॉन गणेश गोराई...

Ranchi Crime News: झारखंड में अवैध शराब कारोबार का कुख्यात चेहरा बन चुका गणेश गोराई आखिरकार उत्पाद विभाग की पकड़ में आ गया। बुधवार...

Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद हिंसा का बांग्लादेशी कनेक्शन, पिता-पुत्र की...

Murshidabad Violence: बांग्लादेशी कनेक्शन और पिता-पुत्र की हत्या में गिरफ्तारी, मालदा राहत शिविर में पीड़ितों की दर्दनाक दास्तां"Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले...

Big Breaking: फरीदाबाद में मिला 360 किलो विस्फोटक, दो...

Big Breaking: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भारी मात्रा में 360 किलोग्राम विस्फोटक, गोला-बारूद और दो राइफल मिलने से हड़कंप मच गया है। यह...

Breaking: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों...

Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची...

Popular