12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Gumla News: मारा गया पीएलएफआई कमांडर मार्टिन केरकेट्टा, संगठन को बड़ा झटका

Gumla News: मंगलवार की रात झारखंड पुलिस को उग्रवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी मिली। गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र स्थित चंगाबाड़ी ऊपरटोली जंगल में पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में संगठन का शीर्ष कमांडर मार्टिन केरकेट्टा मारा गया। उस पर सरकार द्वारा 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में उग्रवादियों का डेरा है। एसपी हारिस बिन जमा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने जंगल में प्रवेश किया, उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मार्टिन केरकेट्टा मारा गया। घटनास्थल से हथियार बरामद हुए हैं, जबकि दो उग्रवादी घायल और एक दर्जन से अधिक फरार हो गए।

Gumla News: दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद संगठन का मुख्य चेहरा था

मार्टिन पीएलएफआई की केंद्रीय समिति का सक्रिय सदस्य और संगठन का रणनीतिकार था। दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद वह संगठन का मुख्य चेहरा बन गया था। संगठन के अंदर लेवी वसूली, धमकाने और फायरिंग की योजना वही बनाता था। वह मूल रूप से रेड़मा गांव, कामडारा प्रखंड का निवासी था और दिनेश गोप का बचपन का साथी था। दोनों ने लापुंग के महुगांव स्कूल में साथ पढ़ाई की थी और छात्र जीवन में ही उग्रवाद की राह पकड़ ली थी।

पुलिस के अनुसार, मार्टिन की मौत पीएलएफआई के लिए गंभीर झटका है। उसकी लंबे समय से तलाश जारी थी। इस कार्रवाई से संगठन की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Popular