12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Gumla News: गरीबों के राशन पर डाका, 26 परिवारों का दो माह का राशन गायब

Gumla News: झारखंड सरकार द्वारा बरसात के मौसम को देखते हुए जून, जुलाई और अगस्त तीन माह का राशन पहले ही देने का फैसला गरीबों के लिए राहत लेकर आया था, लेकिन सिसई प्रखंड के लरंगो गांव में यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। गांव के 26 गरीब परिवारों का जुलाई और अगस्त महीने का राशन उन्हें आज तक नहीं मिला है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Ranchi News: राजधानी रांची सहित झारखंड के इन तीन शहरो में भी दौड़ेगी मेट्रो! केंद्र को भेजा प्रस्ताव

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जून माह तक उन्हें चांपी की सरस्वती महिला मंडल से राशन मिला, लेकिन इसके बाद जुलाई और अगस्त का राशन नहीं दिया गया। जब लाभुक डीलर तबरेज अंसारी से संपर्क करते हैं तो वह कहता है कि उनका राशन सरस्वती महिला मंडल को भेजा गया है, जबकि मंडल कहता है कि अब राशन तबरेज के पास से मिलेगा। इस भ्रम में गरीब परिवार कभी मंडल तो कभी डीलर के पास चक्कर काट रहे हैं।

Gumla News: कई लाभुक हैं विकलांग, दर-दर भटक रहे

इस बीच कई लाभुक ऐसे भी हैं, जो विकलांग या वृद्ध हैं। पैरों से पूरी तरह अक्षम हैं और किसी की मदद के बिना चल भी नहीं सकते। ऐसे लोग भी महीनों से राशन के लिए भटक रहे हैं। गांववालों का कहना है कि बरसात के इस कठिन समय में उनका चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को भूखे पेट सोने की नौबत आ गई है।

सूत्रों की मानें तो लरंगो गांव ही नहीं, बल्कि सिसई प्रखंड के रेड़वा गांव में भी एक महीने का राशन गबन की शिकायत सामने आई है। इससे साफ है कि पूरे जिले में कई डीलर इस योजना का लाभ उठाकर राशन की कालाबाजारी में लिप्त हैं। ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और सभी लाभुकों को तत्काल राशन उपलब्ध कराने की मांग की है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Popular