Hazaribag Breaking: हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगटाही पुल के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार ने फिर कहर बरपाया। कुल्टी (पश्चिम बंगाल) से लौट रही एक स्विफ्ट कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पूनम देवी, जय भगवान यादव और मासूम अंशिका कुमारी शामिल हैं। कार में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Highlights:
Hazaribag Breaking: चालक को झपकी आने के कारण हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ। SDPO अजीत कुमार विमल और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पुष्टि की कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और परिजनों को सूचना दी जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

