35.5 C
Jharkhand
Monday, March 9, 2026

Hazaribagh News: छठ पूजा के दौरान डुबकी लगाते ही महिला की मौत, हजारीबाग में मातम

Hazaribagh News: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान झारखंड के हजारीबाग जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। केरेडारी थाना क्षेत्र के बेंगवरी घाट पर सोमवार की शाम छठव्रती मम्पी कुमारी, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Hazaribagh News: दो मासूम बच्चियों की भी हुई थी मौत

घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मम्पी कुमारी वर्षों से छठ पूजा में श्रद्धा के साथ भाग लेती थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, वे पूरी निष्ठा से हर साल व्रत रखती थीं।

इसी प्रखंड के कराली गांव में रविवार को दो मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हुई थी। दो दिनों में लगातार हुई इन घटनाओं ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने और घाटों पर सतर्कता बढ़ाने की अपील की है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular