19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Hazaribagh Violence: हजारीबाग में दो पक्षों में पत्थरबाजी, क्षेत्र छावनी में तब्दील

Hazaribagh Violence: हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत बेलतू इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त तनाव फैल गया, जब विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि जुलूस में बज रहे भड़काऊ गीत को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई।

दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hazaribagh Violence: इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात 

स्थिति बिगड़ती देख हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन और उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह खुद मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। देर रात पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रशासन की तत्परता से हालात पर काबू पा लिया गया। फिलहाल क्षेत्र में शांति है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular