26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Ind vs NZ 3rd T20: अभिषेक-सूर्या के तूफान में उड़ी न्यूज़ीलैंड, कीवियों का सूपड़ा साफ

Ind vs NZ 3rd T20: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के दबाव में 20 ओवर में 153 रन ही बना सकी। जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लेकर कीवी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई को दो-दो सफलता मिली।

Ind vs NZ 3rd T20: अभिषेक शर्मा ने दूसरी सबसे तेज टी-20 फिफ्टी जड़ी

जवाब में भारत ने विस्फोटक अंदाज में लक्ष्य का पीछा किया। अभिषेक शर्मा ने 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत के लिए दूसरी सबसे तेज टी-20 फिफ्टी जड़ी। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 25 गेंदों में 57 रन बनाकर जीत को आसान बना दिया। भारत ने महज 10 ओवर में मुकाबला खत्म कर दिया, जो टी-20 इतिहास की सबसे प्रभावशाली जीतों में गिनी जा रही है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular