IND vs NZ : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज 11 जनवरी 2026 से शुरू होगी और नए साल में भारत की पहली वनडे चुनौती होगी।
Highlights:
टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है। हालांकि अय्यर का खेलना बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर ही तय होगा।
IND vs NZ : विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी
टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी से बल्लेबाजी को मजबूती मिली है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी वनडे फॉर्मेट में वापसी की है। वहीं, रुतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल और तिलक वर्मा को इस सीरीज से बाहर रखा गया है। हार्दिक पांड्या को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते टीम में शामिल नहीं किया गया है।
शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव.

