37.6 C
Jharkhand
Sunday, April 12, 2026

यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे लेकर आई Confirm Ticket Date Change सुविधा

Confirm Ticket Date Change: भारतीय रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। जनवरी 2026 से अब Confirm Ticket की यात्रा तिथि बदलना संभव होगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह सुविधा उन यात्रियों के लिए शुरू की जा रही है, जिनकी यात्रा योजनाएं अचानक बदल जाती हैं और उन्हें टिकट रद्द करनी पड़ती है।

नई व्यवस्था के तहत यात्री बिना कोई अतिरिक्त शुल्क दिए अपनी यात्रा तिथि बदल सकेंगे। हालांकि यह बदलाव सीट उपलब्धता (Seat Availability) पर निर्भर करेगा। यदि नई तिथि या ट्रेन में सीट खाली नहीं होगी, तो तिथि परिवर्तन संभव नहीं होगा। रेल मंत्रालय के अनुसार, अगर नई टिकट की कीमत अधिक है, तो यात्रियों को केवल भाड़े का अंतर (Fare Difference) देना होगा।

Confirm Ticket Date Change: जनवरी 2026 से चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी

यह सुविधा जनवरी 2026 से चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी — शुरुआत में चुनिंदा जोनों में, फिर पूरे देश में विस्तार किया जाएगा। IRCTC पोर्टल और मोबाइल ऐप में इसके लिए नया विकल्प जोड़ा जाएगा, जिससे यात्री स्वयं ऑनलाइन तिथि बदल सकेंगे। रेलवे का यह कदम यात्रियों को रद्दीकरण शुल्क और समय के नुकसान से बचाएगा, जिससे रेल यात्रा और भी आसान और पारदर्शी बनेगी।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular