Indigo Flight Crisis: इंडिगो ने दिसंबर की शुरुआत में हुई ऑपरेशनल अड़चनों से परेशान यात्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन ने घोषणा की है कि 3, 4 और 5 दिसंबर को जिन यात्रियों की यात्रा गंभीर रूप से प्रभावित हुई, उन्हें ₹10,000 का ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा, जिसे एक साल तक किसी भी नई बुकिंग में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Highlights:
इन तीन दिनों में कई फ्लाइटें कैंसिल या घंटों देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा और कई लोग अपनी जरूरी यात्राएं व कनेक्टिंग फ्लाइट तक गंवा बैठे। इंडिगो ने इस स्थिति को “कठिन समय” बताते हुए यात्रियों को हुई परेशानी की जिम्मेदारी स्वीकार की है।
Indigo Flight Crisis: ₹20,000 तक का लाभ मिलने की संभावना
नियमों के अनुसार, एयरलाइन द्वारा 24 घंटे के भीतर फ्लाइट रद्द करने पर यात्रियों को ₹5,000–₹10,000 तक मुआवजा मिल सकता है। ऐसे में कुछ लोगों को कुल ₹20,000 तक का लाभ मिलने की संभावना है।
इंडिगो ने कहा कि अधिकतर रिफंड प्रोसेस कर दिए गए हैं और बाकी मामलों को भी जल्द निपटाया जाएगा। एयरलाइन का दावा है कि वह अपनी सेवाओं को फिर से स्थिर और भरोसेमंद बनाने पर काम कर रही है।

