18.3 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Indore Rape Case: दोस्ती, धोखा और दरिंदगी: इंदौर में पहचान छिपाकर युवती से दुष्कर्म

Indore Rape Case: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की और भरोसा जीतने के बाद उस पर दबाव बनाया। युवती का कहना है कि पहचान उजागर होने और विवाह प्रस्ताव ठुकराने पर उसे धमकाया गया, मारपीट की गई और जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए।

Indore Rape Case: शिकायत के बाद पुलिस ने  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया 

घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता पेट्रोल पंप पर कार्यरत है और अपनी मां व भाई के साथ रहती है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular