Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्कूलों की तैयारियां अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी हैं। 3 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं में करीब डेढ़ महीने का समय बचा है। राजधानी के अधिकतर स्कूलों में मैट्रिक का सिलेबस पूरा हो चुका है, जबकि इंटरमीडिएट का लगभग 90 प्रतिशत पाठ्यक्रम समाप्त कर लिया गया है। शेष विषयों को अगले दो हफ्तों में पूरा करने की योजना बनाई गई है।
Highlights:
JAC नियमित कक्षाएं, रिवीजन और मॉडल टेस्ट प्रभावित हो रहे
हालांकि, तैयारी की रफ्तार पर विधानसभा चुनाव की छाया साफ दिख रही है। बड़ी संख्या में शिक्षक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ड्यूटी में लगाए गए हैं, जिससे नियमित कक्षाएं, रिवीजन और मॉडल टेस्ट प्रभावित हो रहे हैं। शिक्षकों का मानना है कि परीक्षा से पहले व्यक्तिगत मार्गदर्शन और अभ्यास बेहद जरूरी होता है, लेकिन स्टाफ की कमी से यह चुनौती बन गया है। अभिभावक भी छात्रों की पढ़ाई की गति को लेकर चिंतित हैं।

