27.9 C
Jharkhand
Sunday, April 12, 2026

JAC का नया नियम छात्रों पर भारी: PEN न होने से फॉर्म भरने में बाधा

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा फॉर्म के लिए पर्मानेंट एजुकेशन नंबर (PEN) को अनिवार्य किए जाने के फैसले ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।

राज्य के कई स्कूलों में 20–30 प्रतिशत विद्यार्थी अब तक PEN नंबर नहीं बनवा पाए हैं, क्योंकि आधार कार्ड और स्कूल रिकॉर्ड में नाम, जन्मतिथि या पिता के नाम में मामूली अंतर PEN जनरेशन को रोक रहा है।

JAC परीक्षा फॉर्म भरने में छात्रों को हो सकती है परेशानी

स्कूल प्रिंसिपल्स का कहना है कि दस्तावेज़ सुधार में समय लगता है और अंतिम तिथि 5 दिसंबर होने से स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। अभिभावकों ने भी आशंका जताई कि इस बार कई बच्चे परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित हो सकते हैं।
शिक्षकों और शिक्षा विशेषज्ञों ने JAC से आग्रह किया है कि या तो PEN की अनिवार्यता पर पुनर्विचार किया जाए या फॉर्म भरने की समयसीमा बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से बाहर न रह जाए।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular