Jamui Train Accident: बिहार के जमुई जिले में रविवार की सुबह एक भीषण रेल हादसे की खबर से हड़कंप मच गया। किउल-झाझा रेल खंड पर दौड़ती एक मालगाड़ी अचानक बेपटरी हो गई और इसके तीन भारी-भरकम डिब्बे पुल को तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरे। हादसा इतना जोरदार था कि पटरियों की चूलें हिल गईं और गिरने की तेज आवाज से आसपास के ग्रामीण सहम गए।
Highlights:
Jamui Train Accident: तकनीकी टीम राहत और बचाव कार्य की टीम मौके पर पहुंची
गनीमत रही कि यह एक मालगाड़ी थी, जिससे एक बड़ा मानवीय संकट टल गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी और तकनीकी टीम राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई है।
फिलहाल इस व्यस्त रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित है। क्रेन की मदद से नदी में गिरे वैगनों को बाहर निकालने की मशक्कत की जा रही है। रेलवे प्रशासन अब इस बात की बारीकी से जांच कर रहा है कि यह हादसा किसी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या पटरियों के रखरखाव में कोई चूक थी।

