बिहार चुनाव 2025: बिहार की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अररिया जिले के वरिष्ठ नेता और चार बार के विधायक जनार्दन यादव ने पार्टी से इस्तीफा देकर प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाले जन सुराज अभियान का साथ थाम लिया है। शनिवार को प्रशांत किशोर ने उन्हें औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण कराई।
Highlights:
बिहार चुनाव 2025 : अनुभव और जनाधार के बावजूद उन्हें लगातार हाशिए पर रखा गया
जनार्दन यादव का राजनीतिक सफर जेपी आंदोलन से शुरू हुआ था। छात्र राजनीति से सक्रिय होकर वे धीरे-धीरे बीजेपी के प्रभावशाली नेताओं में शामिल हुए। अररिया की राजनीति में उनका वर्षों तक दबदबा रहा है। हालांकि 2015 के विधानसभा चुनाव के बाद से वे संगठन में उपेक्षित महसूस कर रहे थे। यादव ने आरोप लगाया कि अनुभव और जनाधार के बावजूद उन्हें लगातार हाशिए पर रखा गया।
बिहार चुनाव 2025 में बिहार को अब परिवर्तन की राजनीति की जरूरत है
जन सुराज अभियान में शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर की सोच और नई राजनीति की दिशा से वे गहराई से प्रभावित हैं। वे मानते हैं कि बिहार को अब परिवर्तन की राजनीति की जरूरत है। प्रशांत किशोर ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि यादव जैसे वरिष्ठ नेताओं के जुड़ने से आंदोलन को मजबूती मिलेगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यादव का बीजेपी छोड़ना अररिया और सीमांचल क्षेत्र में पार्टी के लिए बड़ा नुकसान साबित होगा।

