12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा के दौरान चपेट में आकर JAP का जवान घायल, पैर की हड्डी टूटी

Patna: बिहार में महागठबंधन की “वोटर अधिकार यात्रा” आज शेखपुरा होते हुए लखीसराय पहुंची, जहां RJD नेता तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की अनुपस्थिति में यात्रा की कमान संभाली। जनसभा के दौरान तेजस्वी ने जनता से सीधे संवाद किया और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए कहा कि वे हर जाति और वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने विरोधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ जनता का वोट ही नहीं, बल्कि उनका अस्तित्व भी छीनना चाहते हैं। तेजस्वी ने बिहार की जनता की हाजिरजवाबी का ज़िक्र करते हुए तंज कसा, “ये लोग बिहार को चूना लगाना चाहते हैं, जबकि बिहार के लोग खैनी में ही चूना घोल देते हैं।”

Jharkhand News: गैंगस्टर मयंक सिंह को अजरबैजान से भारत लाया गया, ATS ने की कड़ी सुरक्षा में गिरफ्तारी

तेजस्वी यादव: जवान का दाहिना पैर तीन जगह से टूट गया

इस यात्रा के दौरान एक दुखद हादसा भी हो गया। शेखपुरा में झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) का एक जवान तेजस्वी यादव की गाड़ी के नीचे आ गया। हादसे में जवान का दाहिना पैर तीन जगह से टूट गया और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। इस घटना से यात्रा का माहौल कुछ समय के लिए गमगीन हो गया।

Maiya Samman Yojana को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन तक आएगी अगस्त की राशि

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी भी यात्रा में शामिल हुए और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि VIP पूरी मजबूती से महागठबंधन के साथ है और गठबंधन 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने की बात कही और कहा कि इस लड़ाई में हर घटक दल की भूमिका अहम है।

 

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Popular