24.7 C
Jharkhand
Tuesday, April 14, 2026

Jayram Mahto जनता के नेता या दबंग? डुमरी विधायक पर देवर समेत 5 लोगों को पीटने का आरोप

Ranchi: झारखंड के डुमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक जयराम (Jayram Mahto) महतो एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन पर और उनके अंगरक्षकों पर बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी के देवर समेत पांच लोगों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और सामाजिक संगठनों से लेकर आम लोग तक इसकी निंदा कर रहे हैं।

Bihar Voter List Revision: बिहार में वोटर सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इंकार…

Jayram Mahto विधायक और उनके बॉडीगार्ड्स ने सरेआम की मारपीट-शिकायतकर्ता

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि किसी मामूली विवाद को लेकर विधायक और उनके बॉडीगार्ड्स ने सरेआम मारपीट की, जिससे घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह घटना स्थानीय लोगों की निगाहों में न सिर्फ एक जनप्रतिनिधि की गरिमा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

Deoghar Shravani Mela-2025: दुम्मा सीमा पर हुआ विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2025 का भव्य शुभारंभ, मंत्रोच्चार के साथ जुड़े आस्था के रंग

घटना के बाद क्षेत्र में कई सामाजिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है और एक स्वर में निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि कानून सबके लिए समान होता है, फिर चाहे वह आम नागरिक हो या जनप्रतिनिधि। अगर विधायक दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि जनता का न्यायपालिका और प्रशासन पर भरोसा बना रहे। पुलिस प्रशासन ने फिलहाल पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular