Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले जेडीयू में सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया है। पार्टी ने अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए 11 बागी नेताओं को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।
Highlights:
प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने जारी पत्र में कहा कि इन नेताओं ने पार्टी की विचारधारा और अनुशासन का उल्लंघन करते हुए निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में उतरकर संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाया है।
Bihar Election 2025: 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही जदयू
निष्कासित नेताओं में पूर्व मंत्री शैलेश कुमार (जमालपुर), पूर्व विधायक संजय प्रसाद (चकाई), पूर्व एमएलसी श्याम बहादुर सिंह (बड़हरिया), रणविजय सिंह (बड़हरा), सुदर्शन कुमार (बरबीघा), अमर कुमार सिंह (साहेबपुर कमाल), आसमा परवीन (महुआ), लव कुमार (नवीनगर), आशा सुमन (कदवा), दिव्यांशु भारद्वाज (मोतिहारी) और विवेक शुक्ला (जीरादेई) शामिल हैं।
बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है। पहले चरण में 57 और दूसरे चरण में 44 सीटों पर। पार्टी ने चेतावनी दी है कि बगावत की कोई भी कोशिश अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

