24.7 C
Jharkhand
Wednesday, December 10, 2025

Jharkhand Army Recruitment: झारखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: 23 अगस्त से रांची में सेना भर्ती रैली

Ranchi: झारखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती (Jharkhand Army Recruitment)का एक बड़ा अवसर सामने आया है। आगामी 23 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक रांची के खेलगांव में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में हजारों की संख्या में युवा भाग लेंगे। भर्ती की तैयारी और समन्वय को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में विस्तृत बैठक आयोजित की गई।

Shubanshu Shukla News: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक वापसी, AX-4 मिशन से लौटेंगे आज धरती पर

बैठक में सेना की ओर से कर्नल विकास भोला ने हिस्सा लिया और आग्रह किया कि रांची जिले के अधिक से अधिक युवाओं को सेना में भर्ती दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सेना की प्राथमिकता है कि स्थानीय युवा इस रैली में हिस्सा लें और सेना में शामिल होकर अपने जीवन को एक नई दिशा दें।

Ranchi Crime News: लेवी का टेरर खत्म! कुख्यात नक्सली योगेंद्र गंझू समेत 4 नक्सली गिरफ्तार

Jharkhand Army Recruitment: डीसी ने दिए हरसंभव सहयोग के निर्देश

उपायुक्त भजन्त्री ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन सभी जरूरी सुविधाएं समय पर मुहैया कराएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि रैली को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। डीसी ने युवाओं से अपील की कि वे बिचौलियों या दलालों के झांसे में न आएं क्योंकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

सेना अधिकारियों के अनुसार, इस भर्ती रैली में निम्नलिखित पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा:

अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)

अग्निवीर (तकनीकी)

अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी

अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)

अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)

प्रत्येक अभ्यर्थी को नवीनतम अधिसूचना के अनुसार सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना दस्तावेज किसी को रैली में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: इतने दिनों तक कहर बरपाएगी मॉनसूननलाइन दस्तावेज और एंड्रॉयड फोन अनिवार्य

 

Jharkhand Army Recruitment: ऑनलाइन सत्यापित फॉर्मेट में लाना होगा डॉक्यूमेंट

सेना की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थियों को अपने चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन सत्यापित फॉर्मेट में लाना होगा। साथ ही, हर उम्मीदवार को एंड्रॉयड स्मार्टफोन साथ लाना जरूरी होगा जिससे सत्यापन और पहचान प्रक्रिया में सहूलियत मिल सके।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics News: प्रशांत किशोर ने कर दिया बड़ा...

Bihar Politics News: बिहार की राजनीति में शुक्रवार को हलचल मच गई जब जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सत्ता...

Bihar Assembly Election 2025: शांतिपूर्ण मतदान के लिए 400...

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग जल्द ही मतदान की तारीखों का...

Bihar Assembly में हंगामा: एफआईआर घूस विवाद पर गृह...

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा के पहले सत्र का चौथा दिन जोरदार बहसबाजी से गूंज उठा। विपक्ष ने नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना...

FIR On Prashant Kishor: चुनाव से पहले बढ़ सकती...

FIR On Prashant Kishor: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इस बीच जनसुराज अभियान के...

Gaya Gangrape News: यह घटना राक्षस राज की परिभाषा...

Gaya Gangrape News: बिहार के गया जिले में एंबुलेंस के भीतर 26 वर्षीय युवती से गैंगरेप की वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर...

Ranchi News: रांची में जमीन कारोबारी ने खुद को...

Ranchi News: रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक जमीन कारोबारी ने खुद को गोली मार...

Ranchi पहाड़ी मंदिर में उमड़े हजारों शिवभक्त, जलाभिषेक के...

Ranchi: श्रावण मास की पहली तारीख के साथ ही राजधानी रांची का माहौल शिवमय हो उठा। सुबह होते ही शहर के तमाम शिवालयों में...

Popular