Jharkhand Bandh: पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शुक्रवार को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है, जिसे राज्य के कई आदिवासी और मूलवासी संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ है। बंद से पहले गुरुवार को राजधानी रांची में विरोध का स्वर तेज नजर आया, जहां संगठनों ने मशाल जुलूस निकालकर न्याय की मांग की।
Highlights:
Jharkhand Bandh: हत्याकांड में शामिल आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग
यह मशाल जुलूस जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हत्याकांड के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की।
संगठनों का कहना है कि पड़हा राजा की हत्या केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि आदिवासी स्वशासन और परंपरागत व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश है। इसी भावना के तहत राज्यव्यापी बंद का फैसला लिया गया। हालांकि, आम जनता की सुविधा को देखते हुए मेडिकल सेवाओं को बंद से पूरी तरह मुक्त रखा गया है।

