Jharkhand BJP Protest: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने परिसर के बाहर धरना दिया और छात्रवृत्ति में देरी, धान खरीद संकट और परीक्षा शुल्क बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
Highlights:
Jharkhand BJP Protest: दो वर्षों से छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है
मरांडी ने कहा कि दो वर्षों से छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है, जिससे हजारों युवाओं की पढ़ाई प्रभावित हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धान खरीद को लेकर सरकार की नीतियां विफल रही हैं, किसान मजबूरी में आधे दाम पर फसल बेचने को मजबूर हैं।
इधर, सरकार की ओर से मंत्री सुदिव्य सोनू ने सभी आरोपों को राजनीतिक बताया और कहा कि छात्रवृत्ति व धान खरीद दोनों मुद्दों पर कार्रवाई जारी है। उन्होंने केंद्र पर फंड रोकने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि राज्य के 1.36 लाख करोड़ रुपये लंबित हैं और अनुपूरक बजट से विकास को गति मिलेगी।

