12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Jharkhand Cabinet Meeting: JSSC भर्ती नियमों में बदलाव, 5 डॉक्टर बर्खास्त और कई बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। इनमें भर्ती प्रक्रिया, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली।

Jharkhand Cabinet Meeting: JSSC भर्ती प्रक्रिया में बदलाव

अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। सामान्य प्रतियोगिता परीक्षाओं के साथ-साथ विशेष योग्यता और तकनीकी पदों के लिए भी इसी तरह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Jharkhand Cabinet Meeting: जलाशय और बांध सुधार योजनाएं

पुनाशी जलाशय परियोजना के लिए 1,891 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। इसके अलावा 35 बांधों के सुधार और पुनर्वास के लिए 238 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए, जिसमें 70% खर्च वर्ल्ड बैंक और 30% राज्य सरकार करेगी।

पांच डॉक्टर बर्खास्त

वर्षों से बिना कारण अस्पतालों से गायब चल रहे पांच डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इनमें डॉ. फरहाना, डॉ. ज्योति कुमारी, डॉ. भावना, डॉ. इंद्रनाथ प्रसाद और डॉ. रिंकू सिंह शामिल हl

बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

कैबिनेट ने बिजली आपूर्ति बेहतर करने के लिए कई ग्रिड और संचरण लाइनों के निर्माण की मंजूरी दी। इसमें पतरातू पावर प्लांट से जुड़ी लाइन के लिए 1,871 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

अन्य फैसले

* पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का रांची स्थित आवास उनकी पत्नी रूपी सोरेन को आजीवन दिया गया।

* मुंबई में झारखंड भवन निर्माण के लिए 169 करोड़ रुपये मंजूर।

* 50 आंगनबाड़ी केंद्रों और 109 भवनों के निर्माण को हरी झंडी।

* प्रवासी मजदूरों के शव लाने के लिए 50 लाख रुपये का कोष बनाया गया।

* अब 25 की जगह 50 छात्रों को विदेश में पढ़ाई का मौका मिलेगा।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Popular