33.2 C
Jharkhand
Thursday, April 9, 2026

Jharkhand cough syrup ban: झारखंड में तीन कफ सिरप पर प्रतिबंध, सरकार अलर्ट मोड में

Jharkhand cough syrup ban: मध्यप्रदेश और राजस्थान में कथित अशुद्ध कफ सिरप से 14 बच्चों की मौत के बाद झारखंड सरकार सतर्क मोड में आ गई है। राज्य में Coldref, Respifresh और Relief नामक तीन ब्रांड के कफ सिरप के उपयोग, भंडारण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने निर्देश दिया कि किसी भी तरह का लापरवाह रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय को सभी जिलों से संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के आदेश दिए हैं।

Jharkhand cough syrup ban: बिना डॉक्टर की पर्ची के कफ सिरप की बिक्री पर रोक

नामकुम स्थित औषधि निदेशालय ने सभी जिलों के सिविल सर्जन, अस्पतालों और दवा निरीक्षकों को दो महत्वपूर्ण पत्र जारी कर सतर्क रहने को कहा है। मध्यप्रदेश की जांच प्रयोगशाला ने इन सिरप में मानक से अधिक मात्रा में डायथिलीन ग्लाइकोल (DEG) पाया, जो बच्चों के लिए घातक साबित हुआ।

रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सभी मेडिकल स्टोरों को बिना डॉक्टर की पर्ची के कफ सिरप की बिक्री रोकने का आदेश दिया है। डॉक्टरों को भी बच्चों के लिए सिर्फ प्रमाणित और सुरक्षित दवाएं लिखने का निर्देश दिया गया है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular