Jharkhand Crime: झारखंड के पलामू जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पांकी थाना क्षेत्र के कुसडी इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों-पति, पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
Highlights:
मृतकों की पहचान विजय भुइयां, उनकी पत्नी और पुत्र के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वारदात अंधविश्वास और ओझा-गुणी के शक से जुड़ी हो सकती है।
Jharkhand Crime: अंधविश्वास में हत्या की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस हमले में विजय भुइयां की बहू नीलू देवी और पोती ममता कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात कुछ हमलावर घर में घुसे और धारदार हथियार से हमला कर तीनों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार का गांव के कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

