Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026: झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए शहरी क्षेत्रों में आचार संहिता लागू कर दी है, जिससे राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य के सभी 48 नगर निकाय क्षेत्रों में नई योजनाओं और घोषणाओं पर रोक लग गई है।
Highlights:
Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026: 23 फरवरी को कराया जाएगा मतदान
चुनावी प्रक्रिया 4 फरवरी से शुरू होगी, जब उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 6 फरवरी को नाम वापसी और 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा। मतदान 23 फरवरी को कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

