22.1 C
Jharkhand
Monday, March 9, 2026

 Jharkhand News: झारखंड में मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ता नजर आ रहा है। लगातार बदलते मौसम के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विभाग ने 30 मई तक राज्य में आंधी-तूफान और झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

किस जिले में कैसा अलर्ट?

मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों को विशेष अलर्ट कैटेगरी में रखा है:

येलो अलर्ट: चतरा, पाकुड़, दुमका और गोड्डा में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की भी आशंका है।

ऑरेंज अलर्ट: गढ़वा, लातेहार और पलामू जिलों में स्थिति थोड़ी अधिक गंभीर बताई गई है। यहां 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ भारी बारिश हो सकती है।

राज्यभर में आंधी-पानी के आसार

पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी झारखंड के हिस्सों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में बिजली गिरने और अचानक तेज बारिश की स्थिति बन सकती है।

सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे शरण न लें। किसान भी फसल और मवेशियों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतें।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular