23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

 Jharkhand News: झारखंड में मौसम ने ली करवट, जल्द ही दस्तक देगा मानसून – गर्मी से मिलेगी राहत

Ranchi: झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बुधवार शाम को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, गर्जना और झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। दिन में जहां कड़ी धूप ने लोगों को परेशान किया, वहीं शाम होते-होते मौसम सुहाना हो गया। जमशेदपुर में जुगसलाई ओवरब्रिज और आदित्यपुर रेलवे ब्रिज के पास जलजमाव से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने पहले ही इस बदलाव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था, जिससे वज्रपात से लोगों को सतर्क किया जा सके। विभाग के अनुसार, 27 मई तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज हवाओं के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, खासकर मानगो और गैर कंपनी इलाकों में अंधेरा छाया रहा।

जल्दी पहुंचेगा मानसून, किसानों को होगा फायदा

इस बीच, मानसून को लेकर भी सकारात्मक संकेत मिले हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि अगर मौजूदा मौसम का रुख ऐसा ही बना रहा, तो इस बार मानसून समय से पहले झारखंड में प्रवेश कर सकता है। केरल में 25 मई तक मानसून के पहुंचने की संभावना है, जबकि झारखंड में यह 5 से 7 जून के बीच दस्तक दे सकता है। अगले एक सप्ताह के भीतर राज्य के सभी जिलों में मानसून सक्रिय हो जाएगा।

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट भी जारी किया है, ताकि लोग सतर्क रहें और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। समय से पहले मानसून का आगमन किसानों के लिए भी राहत भरी खबर लेकर आएगा।

 

Must Read

- Advertisement -

Trending

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Popular