31.4 C
Jharkhand
Tuesday, April 14, 2026

Jharkhand News: 10 मिनट में ₹2 लाख साफ: हजारीबाग में सिपाही के साथ बड़ी ATM ठगी

Jharkhand News: हजारीबाग जिले में एटीएम और साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। ताजा मामला एक जेल सिपाही से जुड़ा है, जो एटीएम से मात्र ₹2,000 निकालने गया था, लेकिन कुछ ही मिनटों में उसके खाते से ₹2 लाख साफ हो गए। यह घटना न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि साइबर थाना और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

पीड़ित सिपाही के अनुसार, एटीएम से पैसे निकालते समय मशीन में तकनीकी खराबी आ गई और कार्ड अंदर ही फंस गया। इसी दौरान वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद का झांसा देकर एक टोल-फ्री नंबर पर कॉल करने को कहा। भरोसा कर कॉल करने के बाद भी कार्ड नहीं निकला और सिपाही दूसरे एटीएम की ओर चला गया। लौटने पर कार्ड गायब मिला।

Jharkhand News: अपराधी अबतक पुलिस की पकड़ से बाहर

इस बीच ठगों ने महज 10 मिनट के भीतर अलग-अलग एटीएम से कई ट्रांजेक्शन कर ₹2 लाख निकाल लिए। पीड़ित ने तुरंत साइबर थाने और बैंक में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन एक महीने बाद भी न तो आरोपी पकड़े गए और न ही रकम वापस मिली।

घटना के बाद पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। यह मामला आम नागरिकों के बीच भय पैदा कर रहा है और प्रशासन की तत्परता पर सवाल छोड़ गया है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular