26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Jharkhand News: अंश-अंशिका केस में डीजीपी का बड़ा खुलासा: बच्चों की गुमशुदगी के पीछे निकला ‘ह्यूमन ट्रैफिकिंग’ का खौफनाक जाल

Jharkhand News: रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए मासूम भाई–बहन अंश और अंशिका की सुरक्षित बरामदगी के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने अहम प्रेस वार्ता कर मामले की गंभीरता को उजागर किया। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि यह घटना केवल बच्चों की गुमशुदगी नहीं थी, बल्कि इसके पीछे संगठित मानव तस्करी नेटवर्क की आशंका सामने आई है।

Jharkhand News: शुरुआती जांच में ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़े ठोस संकेत मिले हैं

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़े ठोस संकेत मिले हैं। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो झारखंड के बाहर के निवासी हैं। पुलिस को संदेह है कि ये आरोपी किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हैं, जो बच्चों की अवैध तस्करी में सक्रिय है। जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए कई जानकारियां फिलहाल गोपनीय रखी गई हैं।

डीजीपी ने संयुक्त अभियान में शामिल सभी जिलों की पुलिस टीमों की सराहना करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने की अनुशंसा की जाएगी। मामले में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular