Jharkhand News: हजारीबाग की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (जेपी कारा) में हुई ‘फिल्मी’ फरारी के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। कोहरे, अंधेरे और बिजली गुल होने का फायदा उठाकर बैरक नंबर 6 की खिड़की की सलाखें काटकर तीन उम्रकैदी गायब हो गए।
Highlights:
इस सुरक्षा चूक की गाज गिरनी शुरू हो गई है-लापरवाही के आरोप में दो हेड वार्डन, हरेंद्र महतो और उमेश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि 18 अन्य जवान अब भी जांच के घेरे में हैं।
Jharkhand News: एसआईटी (SIT) की 5 टीमें छापेमारी में जुटी
जांच में सामने आया है कि कैदियों ने रात करीब 1:36 से 2:45 के बीच रॉड काटकर भागने की इस साजिश को बड़ी चतुराई से अंजाम दिया। हजारीबाग एसपी द्वारा गठित एसआईटी (SIT) की 5 टीमें अब धनबाद, रांची और पड़ोसी राज्य बिहार में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
फोरेंसिक टीम कॉल डिटेल्स खंगाल रही है, लेकिन कड़े पहरे वाले इस दुर्ग में रॉड कटने की आवाज किसी के कान तक न पहुंचना कई अनसुलझे सवाल खड़े कर रहा है।

