Jharkhand News: लोहरदगा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उग्रवादी नेटवर्क से जुड़े दो व्यक्तियों को हथियारों के बड़े जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है।
Highlights:
पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि गुप्त सूचना पर हेस्वे बाजार टोली निवासी नसीम अंसारी के घर छापेमारी की गई, जहां भारी मात्रा में हथियार छिपाए होने की जानकारी मिली थी। टीम ने नसीम को दबोच लिया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि कुछ हथियार उसके सहयोगी श्यामला यादव के पास रखे हैं।
Jharkhand News: दो पिस्टल, 82 पीस 5.56mm इंसास कारतूस और तीन 8mm कारतूस बरामद
दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने दो पिस्टल, 82 पीस 5.56mm इंसास कारतूस और तीन 8mm कारतूस बरामद किए। पुलिस का कहना है कि ये हथियार किसी बड़ी वारदात में इस्तेमाल हो सकते थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एसपी ने उग्रवाद से जुड़े लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की ‘सिलेंडर पॉलिसी’ अपनाएं और मुख्यधारा में लौटें, वरना कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

