19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Jharkhand News: रामगढ़ साइबर थाना की बड़ी सफलता, करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी धराया

Jharkhand News: रामगढ़ जिले में गोला थाना और रामगढ़ साइबर थाना की संयुक्त टीम ने शनिवार को एक कुख्यात साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी साइबर ठगी के साथ-साथ एक हत्या के मामले में भी वांछित था। इस गिरफ्तारी की पुष्टि रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने की।

Jharkhand News: तीन आईफोन समेत कुल छह मोबाइल फोन बरामद

एसपी के अनुसार आरोपी की पहचान बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले संटू कुमार उर्फ सिंटू उर्फ कुंदन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से तीन आईफोन समेत कुल छह मोबाइल फोन, छह फर्जी सिम कार्ड, 4.43 लाख रुपये नकद और एक बाइक बरामद की है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गोला थाना क्षेत्र के हेरमदगा गांव में एक सेवानिवृत्त डीवीसी अभियंता के घर किराए पर रहकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था। वह खुद को बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को APK फाइल इंस्टॉल करवाता था, जिससे मोबाइल हैक कर खातों से रुपये उड़ाए जाते थे। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular