19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Jharkhand News: चाईबासा सदर अस्पताल फिर विवादों में, परिवार के तीन सदस्य एचआईवी पॉजिटिव

Jharkhand News: चाईबासा सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली एक बार फिर कटघरे में आ गई है। अस्पताल के ब्लड बैंक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक परिवार ने दावा किया है कि माता-पिता और उनका बच्चा एचआईवी संक्रमित हो गए। मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

Jharkhand News: परिवार को संक्रमित खून चढ़ाने का आरोप

पीड़ित परिवार के अनुसार, जनवरी 2023 में महिला के पहले प्रसव के दौरान सदर अस्पताल में सी-सेक्शन किया गया था। उस समय अस्पताल के ब्लड बैंक से रक्त चढ़ाया गया। परिवार का आरोप है कि उसी दौरान संक्रमित रक्त दिए जाने से महिला एचआईवी की चपेट में आई।

जून 2025 में दूसरी गर्भावस्था के दौरान जांच में महिला और उसके पति दोनों एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद जनवरी 2026 में बड़े बेटे की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।

स्वास्थ्य विभाग मेडिकल रिकॉर्ड, ब्लड ट्रांसफ्यूजन प्रक्रिया और रक्त दाताओं से जुड़ी जानकारी की गहन जांच कर रहा है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular