18.3 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Jharkhand News: खरसावां के वीरों के लिए सीएम सोरेन का बड़ा ऐलान, बनेगा न्यायिक जांच आयोग

Jharkhand News: खरसावां शहीद दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों को नमन करते हुए बड़ा और भावनात्मक फैसला लिया। उन्होंने घोषणा की कि खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए लोगों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन किया जाएगा। यह प्रक्रिया गोवा गोलीकांड की तर्ज पर की जाएगी, ताकि शहीदों को उनका उचित सम्मान मिल सके।

Jharkhand News: अगले वर्ष के शहीद दिवस से पहले शहीदों को चिह्नित किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके लिए एक विस्तृत मसौदा तैयार किया जा रहा है, जिसमें यह स्पष्ट होगा कि शहीदों की पहचान कैसे की जाएगी और इसमें प्रशासनिक अधिकारियों की क्या भूमिका होगी। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही इस मसौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा। आयोग में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को शामिल किया जाएगा और अगले वर्ष के शहीद दिवस से पहले शहीदों को चिह्नित कर सम्मानित किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि एक जनवरी दुनिया के लिए नया साल हो सकता है, लेकिन झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, किसान और मजदूरों के लिए यह शहीद दिवस है। उन्होंने झारखंड के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा की रक्षा के लिए यहां के वीर सपूतों ने अंग्रेजों और दमनकारी ताकतों के खिलाफ संघर्ष किया। खरसावां शहीद दिवस इस बलिदान की सबसे बड़ी मिसाल है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular