18.3 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Jharkhand News: झारखंड में ‘कोल्ड अटैक’: सरकार ने 8 जनवरी तक बंद किए सभी स्कूल

Jharkhand News: झारखंड में लगातार गिरते तापमान और तेज शीतलहर को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अहम निर्णय लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी कर 6 जनवरी से 8 जनवरी तक राज्य के सभी विद्यालयों में पढ़ाई स्थगित करने का निर्देश दिया है।

Jharkhand News: कड़ाके की ठंड से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है

यह फैसला सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी सभी स्कूलों पर लागू होगा। प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को इस दौरान स्कूल नहीं आना होगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, क्योंकि कड़ाके की ठंड से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, सरकारी स्कूलों के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी नियमित रूप से विद्यालय पहुंचेंगे और ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करेंगे।

प्री-बोर्ड या अन्य जरूरी परीक्षाओं को लेकर स्कूल प्रबंधन स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय ले सकेगा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular