26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Jharkhand News: भवन निर्माण भुगतान में कमीशनखोरी, ACB ट्रैप में इंजीनियर गिरफ्तार

Jharkhand News: चाईबासा में करप्शन के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. जमशेदपुर की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम ने चाईबासा भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर अरुण कुमार सिंह को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया.

Jharkhand News: 55 लाख रुपये ढाई परसेंट कमीशन मांगा था

ये मामला नारकोटिक्स विभाग के एक बिल्डिंग के काम के पेमेंट से जुड़ा है. प्लान 55 लाख रुपये का था, जिसमे से 29 लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके थे. बाकी पैसे देने के बदले इंजीनियर ने ढाई परसेंट कमीशन मांगा था.

रिश्वत से तंग आकर ठेकेदार रितेश चिरानिया ने ACB में शिकायत कर दी. ACB ने जांच की और ट्रैप लगाकर इंजीनियर को घूस लेते हुए पकड़ लिया. अरेस्ट करने के बाद उनके घर की भी तलाशी ली जा रही है. ACB ने कहा है कि इस मामले में आगे कानूनी कार्यवाही जारी है.

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular