Jharkhand News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में आयोजित रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में एक सनसनीखेज फर्जीवाड़ा सामने आया है। लोअर चुटिया स्थित परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को लालू कुमार उर्फ अनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। यह ‘साला साहब’ अपने जीजा जवाहर प्रसाद की जगह परीक्षा देने पहुंचा था।
Highlights:
Jharkhand News: बायोमीट्रिक जांच ने इस बड़े खेल का पर्दाफाश कर दिया
दोनों गया, बिहार के रहने वाले हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से ठीक पहले हुई बायोमीट्रिक जांच ने इस बड़े खेल का पर्दाफाश कर दिया। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने जैसे ही पहचान में विसंगति पाई, सॉल्वर को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी लालू ने तुरंत कबूल किया कि वह पैसों के लिए अपने रिश्तेदार की जगह परीक्षा देने आया था।
परीक्षा नियंत्रक रामाशंकर के बयान पर नामकुम थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। यह मामला सिर्फ दो लोगों तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा सॉल्वर गैंग काम कर रहा है, पुलिस अब इसकी गहन जांच कर रही है। यह घटना रेलवे भर्ती परीक्षाओं की शुचिता पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।

