Jharkhand News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 36 वर्षीय पुतुल देवी और उनकी 16 वर्षीय बेटी स्नेहा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने घर के कमरे में आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि यह कदम भारी कर्ज और ईएमआई के दबाव के कारण उठाया गया।
Highlights:
Jharkhand News: महिला समूह पांच लाख रुपये का ऋण लिया था
सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतका के पति सोनू राम ने बताया कि पुतुल देवी ने महिला समूह से करीब पांच लाख रुपये का ऋण लिया था, जिसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। लगातार किस्त के दबाव से वह मानसिक तनाव में थीं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

