Jharkhand News: झारखंड के चतरा में गैंगस्टरों का दुस्साहस सातवें आसमान पर है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के दिग्गज नेता और प्रमुख व्यवसायी प्रेम सिंह को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है। व्यवसायी के व्हाट्सएप पर दुबई के नंबर से ऑडियो क्लिप भेजकर 2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रंगदारी मांगी गई है। अपराधी ने साफ लहजे में कहा है कि अगर पैसा नहीं मिला, तो अंजाम मौत होगा।
Highlights:
Jharkhand News: कारोबारी ने डीजीपी और एटीएस (ATS) से लगाई गुहार
हैरानी की बात यह है कि घटना के एक सप्ताह बीत जाने और प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। इससे नाराज प्रेम सिंह ने अब प्रदेश के डीजीपी और एटीएस (ATS) तक गुहार लगाई है।
11 दिसंबर को आए उस डरावने वॉयस मैसेज और यूट्यूब लिंक्स ने न केवल हंटरगंज बल्कि पूरे जिले के व्यवसायियों में खौफ पैदा कर दिया है। सवाल यह है कि सात समंदर पार बैठा अपराधी आखिर कब तक झारखंड के कारोबारियों को ऐसे ही निशाना बनाता रहेगा?

