Jharkhand News: बोकारो के सेक्टर-1ए इलाके में कर्ज के बोझ तले दबे एक परिवार की दर्दनाक मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। बीएसएल की जमीन पर बने एक आउट हाउस से पति-पत्नी और उनके दो साल के बेटे के शव मिलने से सनसनी फैल गई।
Highlights:
मृतकों की पहचान कुंदन तिवारी, उनकी पत्नी रेखा कुमारी और बेटे श्रेयांश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में आशंका है कि आर्थिक तनाव से जूझ रहे दंपती ने पहले बच्चे की हत्या की और फिर आत्मघाती कदम उठाया।
Jharkhand News: कुंदन पर करीब 25 लाख रुपये का कर्ज था
बताया जा रहा है कि कुंदन पर करीब 25 लाख रुपये का कर्ज था, जिसमें से बड़ी रकम मकान मालिक से ली गई थी। परिजनों ने कर्ज वसूली को लेकर दबाव और धमकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होने की बात कह रही है।

