Jharkhand News: धनबाद जिले में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने सोशल मीडिया पर खुद को “भाई” बताकर एक महिला से लाखों रुपये ठग लिए। यह घटना पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी अंतर्गत भागाबांध बस्ती की है।
Highlights:
Jharkhand News: एक्सीडेंट का बहाना बनाकर लूटे लाखों रुपये
पीड़िता तिलकी देवी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर एक युवक ने उनकी नाबालिग बेटी से संपर्क कर भावनात्मक रिश्ता बनाया और खुद को उसका भाई बताया। कुछ ही देर बाद उसने गिफ्ट भेजने और फिर एक्सीडेंट होने की बात कहकर पैसों की मांग शुरू कर दी। आरोपी ने पुलिस कार्रवाई का डर दिखाया और एक वीडियो भेजकर महिला को मानसिक रूप से भयभीत किया।
डर के कारण तिलकी देवी ने सऊदी अरब में रह रहे अपने भाई से पैसे मंगवाए और स्कैनर के जरिए 2.07 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में और रकम की मांग होने पर ठगी का खुलासा हुआ। पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है।

