26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Jharkhand News: धनबाद सदर अस्पताल में डॉ. इरफान अंसारी ने खुद देखी ओपीडी, मरीजों का किया इलाज

Jharkhand News: बुधवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद सदर अस्पताल पहुंचे और औचक निरीक्षण के दौरान OPD में बैठकर खुद मरीजों की जांच की। उन्होंने सैकड़ों मरीजों की समस्याएं सुनीं और इलाज के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Jharkhand News: चिकित्सकों को हरसंभव बेहतर इलाज के निर्देश

OPD समाप्त होने के बाद मंत्री अस्पताल से निकल चुके थे, तभी एक बच्ची के इमरजेंसी में भर्ती होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत गाड़ी मोड़कर दोबारा अस्पताल पहुंचकर बच्ची की स्थिति देखी और चिकित्सकों को हरसंभव बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री के इस कदम से मरीजों और उनके परिजनों में भरोसा दिखा। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में सदर अस्पताल व SNMMCH सहित सभी सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बेहतर की जाएंगी।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular