Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में एनडीपीएस एक्ट से जुड़ा एक मामला पुलिस और जांच व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ओरमांझी थाना क्षेत्र में जब्त किए गए करीब 200 किलो गांजे को पुलिस ने मालखाना में सुरक्षित रखने का दावा किया था, लेकिन अदालत को बताया गया कि यह गांजा चूहों द्वारा खा लिया गया। सबूतों की इस चौंकाने वाली स्थिति और जांच में खामियों के चलते कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया।
Highlights:
Jharkhand News: सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान आपस में मेल नहीं खा सके
मामला जनवरी 2022 का है, जब पुलिस ने एनएच-20 पर एक बोलेरो वाहन से गांजा बरामद करने का दावा किया था। इस दौरान बिहार के वैशाली जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान आपस में मेल नहीं खा सके। न वाहन की तलाशी की प्रक्रिया स्पष्ट हो सकी, न ही आरोपी को जब्ती से मजबूती से जोड़ा जा सका।
अदालत ने माना कि सबूतों की सुरक्षा और जांच प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही हुई, जिससे पूरा केस कमजोर पड़ गया और आरोपी को राहत मिल गई।

