Jharkhand News: झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हजारीबाग, गढ़वा और पश्चिम सिंहभूम जिलों में अलग-अलग घटनाओं में हाथियों के हमले से पांच लोगों की मौत हो गई है, जिससे ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है।
Highlights:
हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड स्थित बनहा गांव में तालाब के पास खेत देखने गए एक किसान को हाथी ने कुचल दिया। वहीं गढ़वा जिले के चिनिया वन क्षेत्र के चिरका आमा टोला गांव में घर के भीतर सो रही 52 वर्षीय महिला की हाथी के हमले में जान चली गई।
Jharkhand News: बेनीसागर में हाथी के हमले से दो ग्रामीणों और एक वनकर्मी की मौत
पश्चिम सिंहभूम के मझगांव प्रखंड अंतर्गत बेनीसागर में हाथी के हमले से दो ग्रामीणों और एक वनकर्मी की मौत हुई है। बीते आठ दिनों में इस जिले में हाथियों से मरने वालों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वन विभाग को हाथियों पर नियंत्रण और सुरक्षा उपाय तेज करने के निर्देश दिए हैं।

