19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Jharkhand News: नगर निकाय चुनाव पर संशय खत्म, आयोग ने बताई रणनीति

Jharkhand News: झारखंड में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर स्थिति अब स्पष्ट होती नजर आ रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने साफ कर दिया है कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के कारण चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आएगी।

आयोग का कहना है कि जिन दिनों परीक्षाएं नहीं होंगी, उन्हीं दिनों मतदान कराया जाएगा। राज्य के 48 नगर निकायों में एक ही दिन चुनाव कराने की योजना है, इसलिए परीक्षा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए मतदान की अंतिम तारीख तय की जाएगी।

Jharkhand News: आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा तिथियों में आंशिक संशोधन पर विचार

शिक्षा विभाग ने मैट्रिक और इंटर की पूरी परीक्षा समय-सारणी आयोग को उपलब्ध करा दी है। इससे यह तय हो गया है कि किन-किन तिथियों में परीक्षा होगी और किन दिनों चुनाव कराया जा सकता है। बीते दिनों परीक्षाओं के कारण चुनाव टलने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन आयोग के रुख से यह भ्रम दूर हो गया है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने भी संकेत दिया है कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा तिथियों में आंशिक संशोधन पर विचार किया जा सकता है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular