Jharkhand News: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात महिला आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। यह आदेश अपर पुलिस महानिदेशक, झारखंड, रांची के कार्यालय से जारी किया गया है।
Highlights:
Jharkhand News: महिला जवानों को थानों में मुंशी के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया था
दरअसल, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के कार्यकाल में आईआरबी, जैप और एसआईआरबी की महिला जवानों को थानों में मुंशी के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया था। इस फैसले को लेकर विभाग के भीतर गंभीर आपत्तियां सामने आई थीं।
जैप की एडीजी प्रिया दुबे ने इसे नियमों के विरुद्ध बताते हुए कहा था कि तबादला समिति की मंजूरी और जैप मुख्यालय की सहमति के बिना यह पोस्टिंग की गई।
विवाद बढ़ने पर मामले की समीक्षा हुई और डीजीपी तदाशा मिश्रा ने आदेश को निरस्त कर दिया। नए निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि आगे किसी भी प्रकार की पोस्टिंग केवल नियमों और विभागीय सहमति के आधार पर ही की जाएगी।

