Jharkhand News: झारखंड में कृषि को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को सिद्धकोफेड की निदेशक मंडल बैठक में किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेती राज्य की अर्थव्यवस्था का आधार है, इसलिए फसलों का समय पर भुगतान, बाजार से जुड़ाव और आधुनिक सुविधाएं किसानों तक पहुंचना बेहद जरूरी है।
Highlights:
Jharkhand News: एप्प में फसल की स्थिति, बाजार भाव की जानकारी मिलेगी
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द ही एक Farmers Support App और कृषि पोर्टल विकसित किया जाए, जहां किसान अपनी फसल की स्थिति, बाजार भाव, आवश्यक सामग्रियों, मौसम अपडेट और खरीद-बिक्री की जानकारी सीधे दर्ज कर सकें।
उन्होंने जल संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए चेक डैमों की मरम्मत और देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय किसानों या जलसहिया समितियों को देने का सुझाव दिया।

